Breaking News

National (खबरीलाल न्यूज़) :: भारत मे एक ही साल में 12 गुना बढ़ा टेस्ला कंपनी का रेवेन्यू :

post

khabrilalनई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने भारतीय बाजार में एक बड़ी छलांग लगाई है. भारत में कंपनी की गाड़ी लॉन्च होने के बाद टेस्ला इंडिया मोटर्स एंड एनर्जी के बिजनेस में भारी उछाल देखा गया है. वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, टेस्ला इंडिया की कुल कमाई करीब 12 गुना बढ़कर 247.31 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. इससे पिछले वित्त वर्ष (FY25) में कंपनी की कमाई महज 20.83 करोड़ रुपये थी.

कमाई के साथ-साथ कंपनी का मुनाफा भी तेजी से बढ़ा है. पिछले साल जहां कंपनी को सिर्फ 55.49 लाख रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था, वहीं इस बार यह बढ़कर 5.16 करोड़ रुपये हो गया है. साल 2025 में मुंबई में भारत का पहला शोरूम खुलने के बाद से ही कंपनी देश में लगातार अपने पैर पसार रही है.

गाड़ियों की बिक्री से आया 87% पैसा - इस रिपोर्ट की सबसे बड़ी बात यह है कि पहली बार टेस्ला को भारत में गाड़ियों की सीधे बिक्री से तगड़ी कमाई हुई है. इससे पहले तक कंपनी भारत में सिर्फ सर्विस और सपोर्ट से पैसा कमा रही थी. लेकिन इस साल कुल 247.31 करोड़ रुपये की कमाई में से 214.69 करोड़ रुपये सिर्फ कार बेचने से आए हैं. यानी कंपनी की कुल कमाई में 87 फीसदी हिस्सा गाड़ियों की सेल का है. वहीं, सर्विस सेक्टर से कंपनी को 32.40 करोड़ रुपये मिले हैं.

छह महीने में टूटे सारे रिकॉर्ड - अगर गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की बात करें, तो भले ही शुरुआत छोटे स्तर से हुई थी, लेकिन अब इसने रफ्तार पकड़ ली है. सितंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच भारत में टेस्ला की 346 कारें रजिस्टर हुई थीं. लेकिन इसके बाद, यानी अप्रैल से सितंबर 2026 के सिर्फ छह महीनों के भीतर ही यह आंकड़ा 650 यूनिट्स को पार कर गया. इसका मतलब है कि टेस्ला ने नए वित्त वर्ष के शुरुआती छह महीनों में ही पिछले पूरे साल से दोगुनी कारें बेच दी हैं. कंपनी की मंथली कार डिलीवरी भी 49 यूनिट से बढ़कर अब औसतन 108 यूनिट प्रति महीना हो चुकी है.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner