Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: सरदार पटेल के आदर्शों से सामाजिक एकता और विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प मजबूत होगा : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब :

post

khabrilalरायपुर, 28 अक्टूबर 2026। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा आगामी 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को बहुउद्देशीय भवन, नरदहा, रायपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पुण्य स्मरण समारोह, बहुउद्देशीय भवन के नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण, प्रस्तावित भवन का भूमिपूजन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोड़े़दास राम कश्यप जी करेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, राजस्व मंत्री टंकाराम वर्मा , रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल  तथा राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा जी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और संगठन की शक्ति का अनुपम उदाहरण है। स्वतंत्रता के बाद देश की रियासतों के एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका ने भारत की एकता और अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। उनके विचार आज भी देशवासियों को सामाजिक मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित, जनसेवा और सामूहिक विकास के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि महापुरुषों की जयंती केवल उनके योगदान को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी है। सरदार पटेल जी ने अपने कार्यों से यह संदेश दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति, मजबूत संगठन और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से बड़े से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। आज समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए भी इसी भावना को आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होती है। जब समाज अपने साझा उद्देश्यों को लेकर संगठित होता है, शिक्षा और संस्कारों को प्राथमिकता देता है तथा नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराता है, तब विकास की संभावनाएं और अधिक मजबूत होती हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner