Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: साइक्लोन 'मुरासु' के कारण 3 और 4 नवंबर को रायपुर में भारी बारिश होने की है संभावना :

post

khabrilalचक्रवात 'अर्नब' के बाद अब बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Cyclone Murasu) सक्रिय हो चुका है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस मुरासु तूफान का मुख्य असर 2 से 4 नवंबर 2026 के दौरान देखने को मिलेगा।

यह भीषण चक्रवाती तूफान 2 नवंबर की आधी रात या 3 नवंबर 2026 की सुबह तक आंध्र प्रदेश के तट (नेल्लोर और नरसापुर के बीच) से टकरा सकता है। भले ही यह 3 नवंबर को तट से टकराएगा, लेकिन इसके प्रभाव से 4 नवंबर तक ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में रहेगा साइक्लोन 'मुरासु' का कहर - चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का सीधा और बड़ा असर राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा। हाल ही में आए 'अर्नब' तूफान के बाद यह दूसरा बैक-टू-बैक चक्रवात है जो राज्य के मौसम को प्रभावित कर रहा है। मौसम विभाग (IMD) और स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार रायपुर और उसके आस-पास के इलाकों में 3 और 4 नवंबर, 2026 को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आसमान पूरी तरह बादलों से घिरा रहेगा। रायपुर में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner