Breaking News

Bilaspur (खबरीलाल न्यूज़) :: मुख्यमंत्री के संभावित प्रवास के मद्देनजर तैयारियां तेज, कलेक्टर और एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण:

post

khabrilalबिलासपुर, 14 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 16 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में बिलासपुर आगमन की प्रबल संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल और एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।     प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वे यहां ‘स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का योगदान’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ भी करेंगे। मुख्यमंत्री लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री के संभावित प्रवास में सेंदरी स्थित कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट और धान खरीदी केंद्र का अवलोकन भी प्रस्तावित है। इसके अलावा जिला कार्यालय के न्यू कंपोजिट भवन के भूतल में भारतीय स्टेट बैंक के सीएसआर मद से तैयार कंप्यूटर लैब का शुभारंभ तथा पुराना बस स्टैंड स्थित नवनिर्मित ऑटोमेटेड कार पार्किंग का लोकार्पण प्रस्तावित है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner