थाना : नेवई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)। मारपीट एवं बलवा कर व्यक्ति को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में नेवई पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 05 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 02 लकड़ी के डंडे जपत। दिनांक 04.11.2026 की रात्रि नेवई बस्ती स्थित शिव मंदिर के पास पांच आरोपियों द्वारा मृतक श्रवण मंडावी के साथ मारपीट एवं बलवा करने की घटना सामने आई थी। आरोपियों द्वारा मृतक पर पान ठेले के पास ग्राहकों को शराब पिलाने का आरोप लगाकर डंडे, चप्पल एवं हाथ-मुक्के से मारपीट कर चोट पहुंचाई गई थी।
घटना से आहत एवं मानसिक रूप से व्यथित होकर मृतक द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली गई थी।मर्ग जांच के दौरान मृतक की पत्नी, परिजनों एवं प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के कथनों तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पांच आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। नेवई पुलिस द्वारा पांचों आरोपियों को दिनांक 19.11.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया, जहां से उन्हें केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।

Journalist खबरीलाल