Breaking News

राज्यपाल व विस अध्यक्ष ने मिलाद-उन-नबी पर दी मुबारकबाद:

post

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी है। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) लोगों को प्रेम, समानता और सौहाद्र्र का संदेश देता है। यह अवसर गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने तथा समाज में व्याप्त विषमताओं को दूर कर एकरूपता स्थापित करने पर जोर देता है।

छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को ईद-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी है। अपने संदेश में डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि-आज ही के दिन पैगम्बर हजरत मोहम्मद का जन्म हुआ था। जिन्होंने ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाकर समानता का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि-हम इंसानियत की भावना को विकसित करके संसार को भाई-चारे का संदेश दे सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. महंत ने मुस्लिम समाज का आह्वान किया कि-वे प्रदेश में सौहाद्र्र एवं सद्भावना के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner