Breaking News

खौली के कोचिया के घर से पकड़ाया मप्र का 65 पौव्वा शराब, जेल दाखिल:

post

रायपुर। खरोरा थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम खौली का पूर्व में कई बार
पकड़े जा चुके एक विकलांग शराब कोचिया गौतम चंद्राकर के घर से आबकारी अमला
ने फिर 65 पौव्वा शराब जब्त किया है जिस पर गोवा विहस्की फार सेल इन म.प्र
.अंकित है। इस कोचिया को आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के अपराध में
गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम वर्ग रायपुर डा. सुमित कुमार सोनी के
न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल
करा दिया गया है।

ज्ञातव्य हो कि करीबन 32 वर्षीय इस विकलांग युवक
द्वारा  विकलांग होने के पूर्व से ही अवैध शराब बिक्री की शिकायत ग्राम में
है तथा इसे विकलांग होने के पूर्व व बाद में भी कई बार शराब बेचते पकड़ा
जा चुका है। ग्रामीण व्यवस्था के तहत समझाइश देने व दंडित करने के बाद भी
वह अवैध शराब बेचने से बाज नहीं आ रहा था व इसके देखा-देखी ग्राम में कतिपय
और विध्नसंतोषी तत्वों द्वारा अवैध शराब बेचने की जानकारी ग्रामीण देते
हैं। विकलांग होने के बाद इस कोचिया द्वारा  तिपहिया वाहन में शराब रख घूम -
घूमकर शराब बेचने की शिकायत होने व पूर्व में तिपहिया वाहन में शराब रख
बेचते पकड़ाये जाने पर खरोरा थाना द्वारा इसका एक तिपहिया वाहन जप्त भी
किये जाने की जानकारी ग्रामीण देते हैं। ग्रामीणों के लगातार समझाइश के बाद
भी अपने हरकत से बाज न आने वाले इस कोचिया के खिलाफ ग्रामीणों ने शराब के
खिलाफ तेवर दिखा  जनपद  सदस्य निर्वाचित होने वाले संजय शर्मा व क्षेत्र मे
लंबे अरसे से शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक
भूपेन्द्र शर्मा से की थी। आबकारी उपनिरीक्षक त्रय नीलम किरण सिंह, जीआर
आड़े  व पंकज कुजूर के अगुवाई में पहुंचे प्रधान आरक्षक अशोक साहू व विक्रम
सिंह तथा आरक्षक संतोष दुबे, सिमोन मिंज व जागेश्वर वर्मा के टीम ने आरोपी
द्वारा अपने बेडरूम में कूलर के भीतर छिपाये गये इस शराब को ढूंढ निकालने
में  बीते 28 अक्टूबर की रात करीबन 11 बजे सफलता हासिल की।

इधर किसान
संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने मंदिरहसौद थाना क्षेत्र के
ग्रामों सहित इससे लगे आरंग, खरोरा व विधानसभा थाना क्षेत्रों के ग्रामों
में पुन: कुछ अरसे से धड़ल्ले से  अवैध शराब बिक्री शुरू होने की जानकारी
देते हुये बतलाया है कि  क्षेत्र में शराब व गांजा माफिया ने पैर पसारना
शुरू कर दिया है व हालत यह है कि बीते दिनों माता कौशल्या के धाम चंदखुरी
पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  से चंदखुरी में शराब बिकने की ग्रामीणों
द्वारा शिकायत किये जाने पर  इस पर रोक लगाने के आश्वासन के बाद भी प्रशासन
यहां अवैध शराब बिक्री रूकवाने में अब तक असफल रहा है। खौली से लगे
मंदिरहसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कठिया सहित नारा से टेकारी मार्ग पर नारा
के सीमा में पिपरहट्ठा, कुटेसर, मुनगेसर, चंदखुरीफार्म, मुनगी, उमरिया,
जरौद आदि में धड़ल्ले से अवैध शराब बिकने की शिकायत ग्रामीणों से मिलने की
जानकारी देते हुये उन्होंने बतलाया है कि इस संबंध में शीध्र ही प्रशासन के
जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया जायेगा वह अंकुश न लगने पर एक
बार फिर भानसोज जैसे आंदोलन की रणनीति बना आंदोलन की शुरुआत की जावेगी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner