Breaking News
स्थानीय post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Friday ,October 30,2020

राजनीतिक रियासत में जोगी का जाति विवाद:CM बघेल बोले- व्यक्ति अपनी जाति स्वयं बताता है, मैं क्या बताऊं:

post

छत्तीसगढ़ के मरवाही उपचुनाव में कई प्रकार के मुद्दे उठाए जा रहे है, जोगी परिवार की न्याय यात्रा और जाति का मुद्दा भी उछला। JCCJ अध्यक्ष अमित जोगी के सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, व्यक्ति अपनी जाति स्वयं बताता है, किसी की जाति मैं क्या बताऊं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा- भाजपा ने ही जोगी परिवार की जाति का मुद्दा उठाया था।

मरवाही विधानसभा में जोगी परिवार की न्याय यात्रा और जोगी फैक्टर के काम करने के सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जो पार्टी चुनाव लड़ रही है, वही मैदान में है। जो मैदान में नहीं है, उससे कोई लड़ाई ही नहीं है। वहीं अमित जोगी के स्वयं की जाति पूछे जाने पर कहा कि व्यक्ति अपनी जाति स्वयं बताता है। उन्हें स्वयं प्रमाण देना होगा।
मरवाही हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है
वहीं, सभा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, अब अमित जोगी किस बात का न्याय मांग रहे हैं। भाजपा ने ही जोगी परिवार की जाति का मामला उठाया था। कहा, जोगी परिवार को न्याय अब न्यायालय में मिलेगा। चुनाव में जीत को लेकर कहा कि मरवाही शुरू से कांग्रेस का गढ़ रहा है। ऐसे में परिणाम कांग्रेस के पक्ष में ही आएगा।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner