रायपुर -आज स्थानीय होटल वैलिंगटन में नगर निगम रायपुर के कांग्रेस पार्षद दल की बैठक रायपुर नगर निगम में दिनांक 6 नवम्बर 2020 को आयोजित वर्तमान निगम परिषद के कार्यकाल की पहली बैठक की तैयारी पुख्ता तौर पर करवाने के लिए नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर एवं नगर निगम की पूर्व महापौर एवं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर किरणमयी नायक की विशेष उपस्थिति में हुई.
बैठक में नगर निगम रायपुर के समस्त एम. आई. सी. सदस्यगण, सभी कांग्रेस पार्षदगण, नवमनोनीत पार्षद एल्डरमेनगण उपस्थित थे. रायपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री दुबे, महापौर श्री ढेबर, पूर्व महापौर डॉक्टर नायक सहित एम. आई. सी. सदस्यगणो, वरिष्ठ कांग्रेस पार्षदगणो ने सभी पार्षदो को बैठक में निगम सामान्य सभा की प्रक्रियाओं, नियमों की जानकारी देते हुए उनसे विकास कार्यों को लेकर पूरी तैयारी के साथ नगर हित में नगरवासियों के कल्याणार्थ अपने विचार खुलकर रखने कहा. विशेषकर सभी नये पार्षदो को अपनी बात खुलकर रखने कहा गया. महिला पार्षदगणो को नगर हित में निगम सामान्य सभा में अपने विचार रखकर जमकर बहस लोकहित में करने की समझाइश वरिष्ठ कांग्रेस पार्षदगणो ने प्रशिक्षण बैठक में दी

Journalist खबरीलाल