समस्तीपुर : बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्तीपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। परिवादवाद के मुद्दे को उठाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सिर्फ और सिर्फ अपने-अपने परिवार के लिए काम कर रही इन पारिवारिक पार्टियों ने आपको क्या दिया? बड़े-बड़े बंगले बने, तो किसके बने? महल बने, तो किसके बने? बड़ी-बड़ी करोड़ों की गाड़ियां आईं, गाड़ियों का काफिला बना, तो किसका बना। उनके बच्चे ही हर जगह जाएंगे तो आप कहां जाएंगे?
'क्या नीतीश बाबू के कोई भाई राज्यसभा में पहुंचे हैं'
प्रधानमंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या नीतीश बाबू के कोई भाई राज्यसभा में पहुंचे हैं, उनका कोई बेटा-बेटी, चाचा, मामा कहीं पहुंचे हैं क्या! लोकतंत्र के लिए काम करने वाले लोग जनता को अवसर देते हैं। क्या मोदी का कोई रिश्तेदार कहीं पहुंचा है क्या! आपने कहीं देखा है क्या? क्योंकि हम आपके लिए ज़िंदा हैं। आज देश में एक तरफ लोकतंत्र के लिए पूर्ण रूप से समर्पित, एनडीए का गठबंधन है। वहीं दूसरी तरफ अपने निहित स्वार्थ को समर्पित पारिवारिक गठबंधन है। जिनकी नीयत खराब हो, जिनकी नीति सिर्फ गरीबों का धन लूटने की हो, जो निर्णय सिर्फ अपने और अपने परिवार को ध्यान में रखकर लेते हों, वो विकास के हर प्रयास का विरोध ही करेंगे।
पीएम का विपक्ष पर वार- इन्हें गरीब सिर्फ और सिर्फ चुनाव में याद आते हैं
पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों को गरीब की परेशानी, उसकी मुसीबतों से कोई लेना देना नहीं है। इन्हें गरीब सिर्फ और सिर्फ चुनाव में याद आते हैं। जब चुनाव आते हैं तो ये माला जपना शुरू कर देते हैं- गरीब, गरीब, गरीब... जब चुनाव पूरा हुआ तब ये बस अपने परिवार का कुनबा लेकर बैठ जाते हैं। आप मुझे बताइए, जंगलराज की विरासत, जंगलराज के युवराज क्या बिहार में उचित माहौल का विश्वास दे सकते हैं? जो वामपंथी, नक्सलवाद को हवा देते हैं, जिनका उद्योगों और फैक्ट्रियों को बंद कराने का इतिहास रहा है, वो निवेश का माहौल बना सकते हैं क्या?

Journalist खबरीलाल