Breaking News

अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विकास की बहेगी बयार,संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने 20वें स्थापना दिवस पर दिए सड़कों की सौगात:

post

1553 लाख रुपए की लागत से चितलगुर, पुलचा व कालागुड़ा में बनेगी पक्की सड़कें

जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्र चितलगुर ग्राम जोकि नानगुर से 20 किलोमीटर दूर है। वहां पहुंच कर संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने तीन महत्वपूर्ण सड़कों का कार्य प्रारंभ  किया जोकि अतिसंवेदनशील  क्षेत्र माना जाता है। इस क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद कोई विधायक हो या जनप्रतिनिधि वहां पहली बार पहुंचा है जिसने ग्रामीणों के साथ घंटों बिताया और उनका हालचाल पूछा तथा हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में भी अब संसदीय सचिव रेखचंद जैन की पहल पर विकास की बयार बह रही है। 2नवंबर को नेतानार से चितलगुर, गुड़िया से कालागुड़ा व गुड़िया से पुलचा तक सड़क निर्माण कार्यो की सौगात संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने 20वें स्थापना दिवस के अवसर पर दी जोकि नानगुर से चितलगुर 20 किलोमीटर लागत 896 लाख रुपए, गुड़िया से कालागुड़ा 6.20 किलोमीटर 279 लाख रुपए व गुड़िया से पुलचा 9.20 किलोमीटर 376 लाख रुपए कुल 35 किलोमीटर की लागत से 1553 लाख रुपए की लागत से बनेगा।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने चितलगुर सरपंच मंगाये नाग,नेतानार सरपंच सुकरानाग, गुमलवाड़ा सरपंच माहंगु राम व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में श्रीफल फोड़कर कार्य प्रारंभ किया गया है।
 संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व संवेदनशील लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू की सोच है कि पहुंचविहिन गांवों को पक्के सड़कों से जोड़ा जाए और जनता की हाट-बाजारों तक पहुंच हो सके जिसके फलस्वरूप आरसीपीएल एलडब्लुई -आरआरपी फेस टु योजनांतर्गत पहुंचहीन गांवों को मुख्य धारा से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की परिकल्पना को साकार करने संसदीय सचिव व जगदलपूर विधायक रेखचंद जैन ऐसे विधायक हैं जोकि अतिसंवेदनशील  क्षेत्रों में स्वयं जाकर बहुप्रतीक्षित सड़कों के कार्य अपनी उपस्थिति में प्रारंभ करवाते है और ग्रामीणों से संसदीय सचिव रेखचंद जैन परिवारजनों की भांति मिलते हैं ।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की मंशानुरूप चार दिनों के भीतर  ही1553 लाख रुपए की लागत से तीन सड़कों का निर्माण शुरू किया गया।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पूजा-अर्चना के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा कि स्थानीय ग्रामीणों को अधिक से अधिक कार्य में लगाया जाए और कार्य में गुणवत्ता का विशेष रुप से ख्याल रखा जाये।  संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि इन सड़कों के बनने पर शिक्षा,स्वास्थ्य,पेयजल जैसी मुलभुत सुविधाएं मिलेगी साथ ही अब उन्हें बारिश के दिनों में आने -जाने में सहुलियत मिलेगा। संसदीय सचिव श्री जैन ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार मुलभुत सुविधाएं देने हेतु कटिबद्ध है और पहुंच विहिन अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विकास कार्य  प्राथमिकता से किए जाएंगे। इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ड्राप आउट स्कूली बच्चों से चर्चा कर दसवीं व बारहवीं कक्षा में ओपन स्कूल के माध्यम से परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया और पढ़ाई के लिए हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव रेखचंद जैन तथा कांग्रेस पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीशान कुरैशी, आईंटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, लीगल सेल अध्यक्ष अवधेश झा, सुनील दास, राधा माधव, खगपति सेठिया सहिंत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner