Breaking News

हास्पिटल सह लेबोटरी बस को खुद चलाकर बस्तियों में पहुंचे विधायक उपाध्याय:

post

रायपुर। विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय सोमवार को सरकार
द्वारा शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत हास्पिटल सह लेबोटरी बस की योजना
को अपने क्षेत्र में आम जनता तक पहुंचाने के लिए खुद बस को चलाते हुए
विभिन्न वार्डों में पहुंचे। उन्होंने इस मोबाइल मेडिकल यूनिट में मिलने
वाली सुविधाओं का प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार की यह
योजना पूरे देश में अपने तरह की एक नई योजना है, जिससे झुग्गी बस्तियों में
जीवन-यापन करने वाले आम लोगों को इसका निश्शुल्क लाभ मिलेगा।
इस
दौरान वे रामकुण्ड शहीद चुड़ामणि नायक वार्ड, कुकुरबेड़ा पं. ईश्वरी चरण
शुक्ल वार्ड, हीरापुर वीर सावरकर नगर वार्ड पहुंचकर स्लम क्षेत्र में
रहवासियों को चलते-फिरते हास्पिटल सह लेबोटरी बस में उपलब्ध सुविधाओं के
बारे में विस्तार से बता रहे थे। सरकार की इस योजना को लेकर जरूरतमंद लोगों
में जबरदस्त उत्साह देखा गया। विकास उपाध्याय ने कहा, भूपेश सरकार निचले
स्तर पर जीवन-यापन करने वालों को प्राथमिकता के साथ सरकार की योजनाओं में
सम्मिलित करने वचनबद्ध है। 

यही वजह है कि बस के माध्यम से
मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरूआत की गई है। यह बस अत्याधुनिक जांच की मशीनों
से लैस है, जिसमें बीपी, शुगर, खून की जांच, पेशाब की जांच मौके पर ही की
जाएगी एवं उसके रिपोर्ट भी मौके पर ही उपलब्ध कराई जाएगी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner