Breaking News

एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी डाक्टर ने ठग लिए 10 लाख रुपये:

post

रायपुर। Raipur Crime News: एम्स में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया हैं। राजनांदगांव के रहने वाले एक युवक ने आमनाका पुलिस थाने शिकायत की तब इसका पर्दाफाश हुआ। ठगी करने वाले कई दिनों से युवकों के अपने झांसे में लिए थे। शिकायत के अनुसार एम्स के डॉक्टर और अधिकारियों का नाम लेकर खुद को उनका करीबी बताया और बेरोजगारों से लगभग 10 लाख रुपये ठग लिए। इसकी छानबीन आमानाका पुलिस कर रही है। इस केस में मानवाधिकार आयोग के कर्मचारी और खुद को एम्स का डॉक्टर बताने वाला युवक शामिल है।

एम्स के डॉक्टर और अधिकारियों का करीबी बताकर ठगा

शिकायतकर्ता युवराज ने पुलिस को बताया कि मेघनाथ चंद्रवंशी नामक आरोपित राजनांदगांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह राज्य मावन अधिकार आयोग रायपुर में सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदस्थ है। मेघनाथ ने फरवरी में युवराज को कॉल करके रायपुर एम्स में कमप्युटर ऑपरेटर का पद पर भर्ती की जानकारी दी। उसने कहा नौकरी के बदले 3 लाख रुपए देने होंगे। युवराज ने हामी भर दी। जब युवराज ने पूछा कि नौकरी कैसे लगेगी तो मेघनाथ ने कहा कि मानवाधिकार कार्यालय में मेरे सहकर्मी धनेश भारती सर हैं।

भारती के रिश्तेदार डॉ मनीष टंडन रायपुर में पदस्थ हैं। कहा गया कि सारा काम मनीष टंडन के जरिए ही होगा। युवराज तसल्ली कर लेना चाहता था। उनसे डॉ मनीष ने बात की। मनीष ने खुद को एमबीबीएस जूनियर रेसिडेंट बताया, और कहा कि मेरी ड्यूटी ट्रामा में रहती है। मनीष ने बताया कि नौकरी बातें उसने एम्स के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीवान, बंसोड सर, डॉ. पिपरे, डॉ अग्रवाल (हड्डी रोग विशेषज्ञ) से उसकी बात हो चुकी है। इन अधिकारियों का नाम सुनकर युवराज ने तीन लाख रुपए दे दिए। बदले में युवराज को नियुक्ति पत्र दिया गया, जब इसे लेकर युवराज एम्स पहुंचा तो यहां ये पत्र फर्जी बता दिए गए। पुलिस के मुताबिक इसी तरह अन्य युवकों से कुल 10 लाख रुपए लिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner