Breaking News

MP ELECTION :: मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर 3 बजे तक 48.50 फीसद मतदान.:

post

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से 1 बजे तक 48.50 फीसद मतदान हो गया है। प्रदेश में भी कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से मतदान का समय शाम छह बजे तक रहेगा। उपचुनाव में 63, 67, 751 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। मध्‍य प्रदेश की राजनीति में यह पहला अवसर है जब इतनी अधिक सीटों पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने मतदान का समय इस बार एक घंटे का समय बढ़ाया गया है। सांवेर विधानसभा सीट के तलावली चांदा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच में झड़प हो गई। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे भी मौके पर पहुंचे जो उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाया और वहीं कांग्रेस का आरोप है कि मतदाताओं को बहला फुसलाकर बीजेपी के पक्ष में वोट डालने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। मौके पर पुलिस भी कांग्रेसी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प।लिलोई में विवाद के बाद इवीएम तोड़ी गई।

मुरैना में पूर्व सांसद बाबूलाल सोलंकी के घर के बाहर हवाई फायर की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार बाईक पर आये दो बदमाशों ने चलाई गोली। यह सुमावली विधानसभा क्षेत्र के जौरी गांव की घटना है।

बखतगढ़ में चारों मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे तक 390 पुरुष, 378 महिलाओं सहित कुल 768 मतदाताओं ने मतदान किया। बखतगढ़ में मॉस्क पहनी एक वृद्ध महिला को व्हील चेयर पर बैठाकर मतदान केंद्र पर ले जाते हुए।

पूर्व सीएम के नाम से फर्जी पत्र को लेकर शिकायत

मध्य प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री के नाम सोशल मीडिया पर फर्जी पत्र को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र गौर अभी निर्वाचन शाखा में लिखित शिकायत कार्यवाही जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सोशल मीडिया पर फर्जी पत्र जारी करने वाली के खिलाफ कार्रवाई की मांग की चौधरी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।

मांधाता उपचुनाव में सुबह से मतदाता विशेषकर महिलाओं व युवा मतदाताओ में मतदान के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है तथा निर्वाचन अधिकारी से मिली सूचना के आधारपर सुबह 9 बजे तक 9.61फीसदी मतदान हो चुका है। हाटपिपलिया विधानसभा में 2 घंटे में 12.75 प्रतिशत मतदान हुआ। बदनावर विधानसभा के ग्राम सादलपुर में सुबह से ही मतदान के लिए लंबी कतार लग गई।

भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डकर ने डेडतालाई के मतदान केंद्र 155 में वोट डाला। नेपानगर तहसील के ग्राम घाघरला में मतदान बूथ पर घाघरला बूत पर आधा घंटे की देरी से एवं डालमहु मतदान बूथ पर 1 घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्र क्रमांक 95 बदनापुर में अब तक शुरू नहीं हो पाया मतदान। ईवीएम में तकनीकी खराबी की बात आ रही सामने।

सुवासरा विधानसभा में सुबह 9 बजे तक 13.69 प्रतिशत मतदान

मंदसौर के सुवासरा विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 13.69 प्रतिशत मतदान हुआ।

अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव के लिये आज मतदान सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ हो गया। चुनाव के लिये बनाए गए 220 मतदान केंद्रों में 1 लाख 70 हजार 392 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे इनमे से महिला मतदाता 83 हजार 64, पुरूष मतदाता 87हजार 324 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 4 है। मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इस चुनाव में 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इन महत्‍वपूर्ण उपचुनाव में 12 मंत्रियों सहित 355 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्‍य का निर्णय होगा। 63 लाख से ज्यादा मतदाता इन प्रत्‍याशियों का फैसला करेंगे। इससे यह भी तय हो जाएगा कि मध्‍य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की भाजपा सरकार ही आगे बढ़ेगी या राज्‍य में एक बार फ‍िर सत्‍ता परिवर्तन होगा। राजनीति के लिहाज से बेहद अहम इन चुनावों में शिवराज सरकार के 34 में से 40 प्रतिशत मंत्रियों का भविष्य दांव पर लगा है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner