रायपुर। शहर की सीमा से लगे गांव में बुधवार की सुबह एक युवक की अधजली लाश
के पास ही युवक की एक्टिवा भी मिली है मंदिर हसौद पुलिस ने शव व एक्टिवा
दोनों को अपनी कस्टडी में ले लिया है। पुलिस को आशंका हे कि युवक की हत्या
कर शव लाश का जला दिया। मंदिर हसौद पुलिस, साइबर क्राइम के साथ मिलकर घटना
की जांच में लगी है। कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने बताया
कि घटना बीती मंगलवार की रात की हो सकती है। शव की पहचान कर ली गई है मृत
युवक किशन गिलहरे (24 वर्ष) विधानसभा क्षेत्र के चटौद गांव का रहने वाला था
और एक्टिवा से कहीं आ-जा रहा था, तभी हत्या की नीयत से उसे बाइक समेत जला
दिया गया। हालांकि युवक का शव पूरी तरह से जल नहीं पाया, और उसकी पहचान कर
ली गई। पुलिस का कहना है कि उनकी टीम घटना को लेकर लगातार जांच-पड़ताल में
लगी है। आसपास के लोगों और उसके गांव वालों से भी पूछताछ की जा रही है।
उनका मानना है कि युवक को बाइक समेत जलाने वाले की जल्द पहचान कर ली जाएगी,
और उसे पकड़ लिया जाएगा।

Journalist खबरीलाल