रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के मामले में पुलिस प्रमुख डीएम अवस्थी ने वर्चुअल कॉन्फ्रेंस लेकर शराब की अवैध बिक्री और परिवहन पर सख्ती से रोक लगाने कहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिली तो इसके लिए एसपी जवाबदेह होंगे। राजपत्रित अधिकारी की विभागीय जांच, क्षेत्र के थानेदार को निलंबित किया जाएगा।
महिलाओं संबंधी अपराध की जांच में तेजी लाने के साथ ही पुलिस महानिदेशक ने अपराधिक प्रवृत्ति के पुलिस कर्मियों की विभाग में कोई जगह नहीं होने की बात भी कही।
उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप अवैध शराब पर रोक लगाने के लिये सभी आईजी और एसपी को निर्देश देते हुए कहा कि अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर सख्त कार्रवाई करें। अवैध शराब मिलने पर संबंधित टीआई का निलंबन और राजपत्रित अधिकारी के विरुद्ध विभागीय जांच की जायेगी। सीमावर्ती जिलों राजनांदगांव, कवर्धा, मुंगेली में शराब के अवैध परिवहन पर खास निगरानी रखें। सूचना मिलने पर पुलिस मुख्यालय से भी स्क्वाड भेजकर कार्रवाई की जायेगी। जिस जिले में अवैध शराब पर कार्रवाई हो, इसकी सूचना तत्काल पुलिस मुख्यालय को दी जाये। पुलिस महानिदेशक ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी आईजी और एसपी के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की।

Journalist खबरीलाल