Breaking News

चोरी के ट्रेलर को 2.5 लाख में सौदा करते 4 गिरफ्तार:

post

रायपुर। चकरभाठा क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर के गेट से चोरों ने 25 लाख
रुपये के ट्रेलर पर हाथ साफ कर दिया और उसे कबाड़ी को बेचने के लिए 2.5 लाख
में सौदा किया। 50 हजार हजार एडवांस लेने के बाद जब ट्रेलर को सिलतरा
स्थित कबाड़ी को देने जा रहे थे तभी पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा और इस तीन
अन्य आरोपी पकड़ लिए गए। इनके पास से पुलिस ने रुपए, मोबाइल और बाइक को
जप्त कर लिया है।
बिलासपुर पुलिस ने ट्रेलर चोरी कर कबाड़ में बेचने
वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बताया कि इस मामले में 4 आरोपियों राजू
कश्यप, जानू रात्रे, अजय कुमार और बुद्धेश्वर डहरिया को गिरफ्तार किया।
उसलापुर निवासी हरपाल सिंह का ट्रेलर परसदा ट्रांसपोर्ट नगर के गेट से चोरी
हो गया था। उसने इसकी रिपोर्ट चकरभाठा पुलिस में दर्ज करवाया था जिसके बाद
से पुलिस इन आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी। इसी बीच 20 अक्टूबर को एक
आरोपी राजू कश्यप पुलिस के हत्थे चढ़ गया और उससे पूछताछ की जा रही थी। इस
बीच चोरों ने शंका हुआ कि राजू पुलिस को सबकुछ बता देगा वे सिलतरा में
ट्रेलर को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने राजू द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर
ट्रेलर बरामद कर लिया।

इस दौरान जानू रात्रे, अजय कुमार और बुद्धेश्वर
डहरिया के बारे में मुखबिर से सूचना के बाद पुलिस ने छापा मार कार्रवाई
करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में चोरों ने अपना गुनाह
कबूल लिया और बताया कि रायपुर के एक कबाड़ी से ट्रेलर बेचने के लिए 2.5 लाख
में सौदा हुआ और उससे 50 हजार रुपये एडवांस भी ले लिए। उसे इन तीनों ने
आपस में बांट लिया। ट्रेलर को वे कबाड़ी को देने जा रहे थे कि राजू के
पकड़े जाने की जानकारी मिलने बाद वे ट्रेलर को सिलतरा में ही छोड़कर भाग।
पुलिस ने आरोपियों के पास से बचे हुए रुपये,  मोबाइल फोन और बाइक को जप्त
कर लिया है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner