रायपुर । गणेश विसर्जन कुंड में विसर्जन के दौरान प्रतिमाओं को कुंड में फेंके जाने पर वायरल हुए विडियो पर महापौर एजाज ढेबर ने जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद गुरूवार को तत्काल प्रभाव से जोन क्रमांक एक के जोन कमिश्रर नेतराम चंद्रकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस मामले में पहले ही तीन कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है।
दो दिन पूर्व गणेश प्रतिमाओं कि विर्सजन को लेकर सोशल मीडिया में लगातार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अपमानित तरीके से और नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा निगम के वाहनों से सीधे तालाब में फेंका जा रहा था। महापौर ने एक्शन लेते हुए पहले तो तत्काल प्रभाव से नगर निगम के उन 3 कर्मचारियों को निलंबित दिया था जो वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे थे । इस बाद पूरे मामले के लिये जांच समिति भी गठित की गई थी, जिसमें 3 तीन अधिकारियों को नियुक्त किया गया था, जिसमें लोकेश्वर साह अपर आयुक्त, बी आर अग्रवाल और विजय पांडे को नियुक्त मौके नहीं थे, जिस पर आज तत्काल आदेश जारी करते हुए जोन 1 के कमिश्नर नेतराम चंद्राकर को जोन कमिश्नर के पद से मुक्त करने के आदेश दिए।

Journalist खबरीलाल