रायपुर : नवा
रायपुर स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईडीटीआर) को और
आकर्षक बनाया जा रहा है। रिसर्च इंस्टीट्यूट के आस-पास आर्टिफिशियल घास
लगाई जा रही है। शासन को इसका उद्घाटन कर देना था, लेकिन यह भी अभी तक नहीं
हो सका है। सूत्रों की मानें तो शासन को मारुति कंपनी के साथ मिलकर इसका
संचालन करना है। मारुति कंपनी द्वारा छात्रों को वाहन सिखाने के लिए गाड़ी
खरीदना है, लेकिन अभी तक गाड़ी नहीं आ पाई है, जिस कारण इसकी शुरुआत नहीं
हो पा रही है।
ज्ञात हो कि नया रायपुर में 20 एकड़ में 17 करोड़ की
लागत से ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईडीटीआर) का निर्माण
कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां पर बस, ट्रक जैसे बड़े कमर्शियल वाहनों को
चलाने के लिए 90 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। नॉन कमर्शियल वाहनों को चलाने
के लिए 21 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। कमर्शियल वाहन चलाने वालों को यहीं से
लाइसेंस बनाकर दे दिया जाएगा।

Journalist खबरीलाल