Breaking News

NEWS RAIPUR गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा:

post

रायपुर । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
विभाग द्वारा महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को राज्य के सभी
ग्रामों में ग्राम सभा, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति और पानी समिति की
बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
महानदी भवन मंत्रालय से इस आशय का पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र में दो
अक्टूबर गांधी जयंती पर आयोजित होने वाले बैठक में जल जीवन मिशन कार्यक्रम
के अंतर्गत जल प्रदाय योजनाओं के लिए ग्रामों की पेयजल योजनाओं का
क्रियान्वयन, घरेलू कनेक्शन प्रदाय, भू-जल स्रोतों के स्थायीकरण, गंदे जल
के निपटान किया जाना है।

इसके साथ ही जल स्रोतों के गुणवत्ता परीक्षण
अंतर्गत फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल की गुणवत्ता परीक्षण, एफटीके
यूजर ग्रुप का पंजीयन शामिल है तथा योजनाओं के अंतर्गत संचालन एवं संधारण
का कार्य बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराना है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner