रायपुर : प्रदेश युवा
कांग्रेस प्रभारी एकता ठाकुर व प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी 24 और 25 सितंबर
को अपने दो दिवसीय राजनांदगांव प्रवास पर रहेंगे। वे जिले भर में विभिन्न
कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कोको पाढ़ी अपने दो दिवसीय राजनांदगांव दौरे
के दौरान प्रथम दिन 24 सितंबर को मोहला मानपुर तथा डोंगरगांव में विधानसभा
स्तरीय युवा संकल्प सम्मेलन में शामिल होंगे। दूसरे दिन 25 सितंबर को
राजनांदगांव जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में शामिल होंगे। इस
दौरान राजनांदगांव में विधानसभा स्तरीय युवा संकल्प सम्मेलन में शामिल
होंगे।
इस पर प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रभारी एकता ठाकुर ने बताया कि केंद्र की
भाजपा सरकार की विफलताओं के कारण आज समाज का हर एक तबका त्रस्त है। महंगाई
से ले कर बेरोजगारी अपने चरम पर है। पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।
यह अपने आपमें यह सिद्ध करता है कि केंद्र की मोदी सरकार अपनी जिम्मेदारी
निभाने में और सात सालों के शासन काल में कोई भी जनकल्याणकारी योजना बनाने
में असफल रही है।
इसी प्रकार प्रदेश में भाजपा 15 साल शासन करने के बाद भी 15 सीटों से कम
में सिमट गई। इससे यह साफ हो जाता है कि भाजपा की कार्यक्षमता कितनी है।
जनता के सामने इन सभी बातों को पहुंचाने की जिम्मेदारी युवाओं की बनती है
और भारतीय युवा कांग्रेस अपनी जिम्मेदारियों के प्रति कृतज्ञ हैं।
प्रदेश
युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने उसके बाद बताया कि जिस प्रकार भाजपा
के कुशासन को छत्तीसगढ़ की जनता ने जिस प्रकार 2018 में चलता किया, उसमें एक
नया अध्याय जोड़ते हुए अगली बार 2023 में भाजपा का सूपड़ा पूरे प्रदेश से
साफ होगा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार हर एक वर्ग के लिए बेहतर कार्य
कर रही है व जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को आर्थिक लाभ पहुचा है।
यह जिम्मेदारी युवा कांग्रेस की है कि अगले चुनाव के लिए संकल्प कर प्रदेश
को भाजपा मुक्त बनाना है। इसी कड़ी में प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव व
राजनांदगांव जिला प्रभारी गुलजेब अहमद ने कहा कि भाजपा की नीतियों से सबसे
ज़्यादा प्रभावित युवा हुए हैं, जिनके पास रोजगार नहीं है। उस पर महंगाई
की इतनी मार ने आज के युवा को बेबस कर दिया है।

Journalist खबरीलाल