देश के पहले राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अमित शाह
का संबोधन शुरू हो गया है। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि
मैं 25 सालों से सहाकरिता आंदोलनों से जुड़ा रहा हूं। इन आंदोलनों ने देश
को कई संकटों से बाहर निकाला है। कॉपरेटिव बैंक मुनाफे की चिंता नहीं करते
हैं। वे बस काम करते हैं।
बता दें गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर
स्टेडियम में पहुंच चुके हैं। उनके इस संबोधन को सुनन के लिए सामूहिक निकाय
से जुड़े दुनिया भर के करोड़ों लोग ऑनलाइन जुडें हैं। इसके अलावा इंदिरा
गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में सहकारिता से जुड़े
दो हजार लोग मौजूद हैं।
सहकारिता मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह पहला इतना बड़ा सम्मेलन
है, जिसको सहाकरिता मंत्रालय के प्रभारी मंत्री संबोधित कर रहे हैं। वे
सरकार के विजन को देश के सामने रखेंगे। इस दौरान वे इस सेक्टर और देश के
विकास के लिए बनाई गई योजनाओं को साझा करेंगे।
सम्मेलन में सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा व इंटरनेशनल कोऑपरेटिव
एलायंस के अध्यक्ष एरियल ग्वारको भी प्रतिभाग करेंगे। यह सम्मेलन इफको,
भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ, अमूल, सहकार भारती जैसे निकायों द्वारा
आयोजित किया जा रहा है। इफको ने अपने एक बयान में कहा कि यह सम्मेलन भारतीय
सहकारिता को वैश्विक स्तर पर गति प्रदान करेगा और इसे मजबूत बनाएगा।

Journalist खबरीलाल