Breaking News
अन्य post authorJournalist खबरीलाल Saturday ,September 25,2021

बन रहे चक्रवात जैसे हालात, आंध्र प्रदेश व ओडिशा समेत कई राज्यों में कल से होगी भारी बारिश:

post

भारतीय मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा में रविवार से भारी बारिश
की चेतावनी जारी की है। उत्तरी आंध्र प्रदेश में जहां चक्रवात जैसे हालात
बन रहे हैं तो ओडिशा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के
मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पूर्व व पूर्व मध्य हिस्से में हवा का
दबाव बढ़ रहा है। अगले 12 घंटों में इसकी गति और बढ़ने की संभावना है और
रविवार शाम तक यह दक्षिणी ओडिशा व उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों तक पहुंच
जाएगा, जिससे वहां बारिश के आसार बन रहे हैं।

इन पांच राज्यों में पड़ेगा असर

बंगाल की खाड़ी में बन रही चक्रवाती संरचना का असर कई राज्यों में पड़ने की
संभावना है। इसके चलते रविवार से कई राज्यों में बारिश होगी। अगले पांच
दिनों तक पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण व गोवा में
भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 25 से 28 सितंबर के बीच
ओडिशा, यनम, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश में बारश हो सकती है।

आज यहां हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो शनिवार को पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी
मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण व गोवा, छत्तीसगढ़, यनम, तेलंगाना के कुछ
क्षेत्रों में बारिश की संभावना बन रही है। 

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner