कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के
खिलाफ भवानीपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल के समर्थन में
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और मनोज तिवारी पश्चिम बंगाल पहुंच चुके हैं।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को ममता बनर्जी के घर के पास
स्थित कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से
बातचीत की। हालांकि उन्होंने मीडिया कर्मियों से किसी तरह की कोई बातचीत
नहीं की। स्मृति ईरानी यहां प्रियंका टिबरेवाल के समर्थन में प्रचार करने
के लिए पहुंची हुई हैं।
भवानीपुर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के घर से मनोज तिवारी ने प्रियंका के
लिए प्रचार प्रसार की शुरुआत की। मनोज तिवारी का कहना है कि भवानीपुर से
बीजेपी की ही जीत होगी। जनता से अपील कर रहे हैं कि वह अपने वोट को बीजेपी
पार्टी को दें। उन्होंने कहा कि भवानीपुर शांत है। ये शांति समुंदर में
तूफान आने से पहले की है।

Journalist खबरीलाल