Breaking News

News Bhilai :: बहू की शिकायत पर दहेज प्रताडऩा सहित गंभीर धाराओं में परिवाद पंजीबद्ध, आरोपियों को 7 अक्टूबर को न्यायालय में हाजिर होने के आदेश:

post

भिलाई . छत्तीसगढ़ के एक बड़े शैक्षणिक समूह केपीएस के संचालक परिवार के खिलाफ राजधानी के न्यायालय में गंभीर धाराओं में परिवाद पंजीबद्ध हुआ है। संचालक के बहू की शिकायत पर प्रस्तुत परिवाद में प्रथम दृष्ट्या मामला बनता हुआ पाये जाने पर जेएमएफसी रायपुर आरती ठाकुर के न्यायालय ने परिवाद पंजीबद्ध करते हुए आरोपियों को 7 अक्टूबर को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने का आदेश जारी किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादिनी महिला का आरोप है कि, उसके पति अभिषेक ने नशे की हालत में बिना सहमति के अप्राकृतिक ढंग से शारीरिक संबंध बनाए। पीडि़ता निरंतर हो रही प्रताडऩा सहन नहीं कर पाई, जब कहीं भी उसकी सुनवाई नहंी हुई तब उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। पीडि़ता के सास-ससुर और जेठ दहेज की माँग को लेकर उसे लगातार प्रताडि़त कर रहे थे।

प्रकरण में प्रस्तुत परिवाद पत्र, परिवादिनी और उसकी ओर से प्रस्तुत प्रारंभिक साक्ष्य और दस्तावेजों का संज्ञान लेते हुए न्यायालय ने पीडि़ता के पति अभिषेक त्रिपाठी, जेठ निशांत त्रिपाठी, सास स्नेहलता त्रिपाठी, ससुर आनंद त्रिपाठी के खिलाफ 498ए, 294, 506 बी, 323, 384, 377,120 बी सहपठित धारा 34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

केपीएस के संचालक आनंद त्रिपाठी से इस संबंध में उनका पक्ष लिया गया। उन्होंने बताया कि, आरोप पूर्णत: गलत हैं मेरी बहू अनुचित रूप से संपत्ति हासिल करने के उद्देश्य से हमारे परिवार पर दबाव बनाना चाहती है। इसलिए वह विभिन्न फोरम पर झूठी शिकायतें करती रहती है। एक फरार मुजरिम राकेश मिश्रा के साथ मिलकर हमारे परिवार को बदनाम करना चाहती है। न्यायालय से संमंस मिलने पर हम न्यायालय में जाकर अपना पक्ष रखेंगे। हम लोग निर्दोष हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner