रायपुर : राजधानी
में पिछले दो महीनों में स्वाइन फ्लू के पांच मरीज मिले हैं। वहीं एक मरीज
की मौत हुई है। एक मरीज का राजधानी के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा
है। इधर, आंबेडकर अस्पताल में स्वाइन फ्लू सैंपल जांच की सुविधा है। मगर,
पिछले पांच महीने से जांच बंद होने की वजह से सैंपल जांच प्रभावित हो रहा
है। आंबेडकर अस्पताल में आने वाले संदेही मरीजों समेत जिला अस्पताल व अन्य
स्वास्थ्य केंद्रों के सैंपल मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में
भेजे जाते हैं।
जांच सुविधा बंद होने की वजह से मरीजों को काफी
समस्याओं का सामना करना पड़ा है। प्रबंधन ने इसकी वजह जांच किट उपलब्ध ना
होना बताया है। इसके लिए विभाग को पत्र भी लिखा गया है। इधर सीएमएचओ डॉक्टर
मीरा बघेल ने बताया कि शहर में कांटेक्ट ट्रेसिंग कराकर स्वाइन फ्लू के
सैंपल जांच के लिए हाल में एम्स भेजे जा रहे हैं।

Journalist खबरीलाल