Breaking News

NEWS RAIPUR शिक्षा अधिकारी करेंगे स्कूलों और आश्रम शालाओं की मॉनिटरिंग:

post

रायपुर : रायपुर
के सभी शिक्षा अधिकारियों को प्रतिमाह अनिवार्य रूप से स्कूलों और आश्रम
शालाओं की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। रायपुर
संभाग के संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों,
सहायक संचालक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी,
हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्यों को माह में न्यूनतम तीन
दिवस स्कूलों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी है।

संबंधित
अधिकारियों से कहा गया है कि स्कूलों की मॉनिटरिंग के दौरान स्कूल शिक्षा
विभाग, लोक शिक्षण संचालनालय, समग्र शिक्षा, एससीईआरटी और राज्य स्तरीय
कार्यालय द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन
सुनिश्चित कराने कहा गया है। यदि मॉनिटरिंग के दौरान कोई गंभीर समस्या पाई
जाती है तो अनिवार्य रूप से संबंधित उच्च कार्यालय को यथाशीघ्र अपने
प्रतिवेदन के साथ सूचित करते हुए उसके निराकरण के लिए स्वयं लगातार
अनुवर्ती कार्रवाई करें।

मॉनिटरिंग
के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल और उसके बचाव के संबंध में स्कूलों द्वारा पालन
कराई जाने वाली कार्य योजना, आवश्यक व्यवस्था का भी निरीक्षण-परीक्षण
करें। जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक, स्कूल शिक्षा द्वारा माह में
न्यूनतम तीन दिन दो-दो स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल,
प्राइमरी, मिडिल, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी और एक-एक अनुदान और मान्यता
प्राप्त अशासकीय शाला की मॉनिटरिंग अवश्य करें।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner