Breaking News

NEWS RAIPUR कांग्रेस में अनिश्चितता के बीच विधायकों और मंत्रियों की दिल्ली परिक्रमा पर घमासान मचा हुआ है:

post

रायपुर : कांग्रेस
में अनिश्चितता के बीच विधायकों और मंत्रियों की दिल्ली परिक्रमा पर घमासान
मचा हुआ है। पिछले 15 दिनों में कांग्रेस के करीब 40 विधायक और छह मंत्री
दिल्ली का दौरा कर चुके हैं। विधायकों के दिल्ली पहुंचने का सिलसिला 15
सितंबर से शुरू हुआ। हर विधायक अपने साथियों का समूह बनाकर दिल्ली गया और
केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। मंत्रियों में टीएस सिंहदेव ने सबसे ज्यादा
तीन बार दिल्ली का दौरा किया है।

फिलहाल वे रायपुर में डटे हुए
हैं। वहीं पिछले तीन दिन से कांग्रेस विधायकों के दिल्ली पहुंचने का
सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी दस विधायक दिल्ली
रवाना हुए। कांग्रेस रिसर्च विंग के अध्यक्ष इदरिश गांधी की ओर से जारी
आंकड़ों के अनुसार, 15 सितंबर को मंत्री जयसिंह अग्रवाल दिल्ली से वापस आए।
20 सितंबर को मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली गए। 

मंत्री ताम्रध्वज साहू और विधायक धनेंद्र साहू दिल्ली गए। 21 सितंबर को
विधायक भुवनेश्वर बघेल, देवेंद्र यादव और मोहित राम केरकेट्टा दिल्ली गए और
देवेंद्र यादव शाम को वापस आ गए। 22 सितंबर को मंत्री ताम्रध्वज साहू,
धनेंद्र साहू, मोहित राम दिल्ली से वापस हुए। 23 सितंबर को विधायक
सत्यनारायण शर्मा, रामकुमार यादव और शिशुपाल शोरी दिल्ली गए। 24 सितंबर को
मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली से वापस रायपुर आए। विधायक देवेंद्र यादव व
मंत्री अमरजीत भगत दिल्ली गए।

विधायक विकास उपाध्याय मुंबई गए। 25 सितंबर को मंत्री कावासी लखमा
दिल्ली गए और मंत्री भगत दिल्ली से वापस आए। 26 सितंबर को विधायक
सत्यनारायण शर्मा दिल्ली से वापस आए और मंत्री जयसिंह अग्रवाल दिल्ली गए।
27 सितंबर को विधायक विनोद चंद्राकर और महापौर एजाज ढेबर दिल्ली गए। 28
सितंबर को महापौर ढेबर दिल्ली से वापस आए।

29 सितंबर को विधायक
चंद्रदेव राय, मोहित केरकेट्टा, प्रकाश नायक, पुरुषोत्तम कुमार, यूडी मींज,
द्वारिकाधीश यादव, बृहस्पत सिंह, विनय जायसवाल दिल्ली गए। 30 सितंबर को
मंत्री शिव डहरिया, देवेंद्र यादव दिल्ली गए।

किसी को जानकारी नहीं हाईकमान ने क्या निर्णय किया: सिंहदेव

विधायकों
के दिल्ली जाने पर मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक बार फिर साफ किया कि पार्टी
के अंदर खींचतान नहीं, बल्कि संभावना है। हाईकमान ने हम सबको बुलाया था,
क्या होना है, यह निर्णय हाईकमान के पास सुरक्षित है। अभी फैसला नहीं हुआ,
यह माना जाना चाहिए। अभी किसी को जानकारी नहीं है कि हाईकमान ने क्या
निर्णय लिया है।

विधायकों के हस्ताक्षर युक्त पत्र के बारे में नहीं है जानकारी: मरकाम

प्रदेश
कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने राजीव भवन में मीडिया से चर्चा में कहा कि
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दोनों ने भी कहा
कि अगर कोई विधायक दिल्ली जाता है तो कोई मनाही नहीं है। हर कोई चाहता है
कि हाईकमान से मिले, अपनी बात करें, इसमें बुराई क्या है? विधायकों द्वारा
हस्ताक्षरयुक्त पत्र लेकर दिल्ली जाने के सवाल पर मरकाम ने कहा कि ऐसा
हमारी जानकारी में नहीं है।

कांग्रेस विधायकों की दिल्ली वापसी टली, 10 विधायक और पहुंचे

दिल्ली
में आला नेताओं से मुलाकात नहीं होने के बाद कांग्रेस विधायकों की
शुक्रवार शाम तक वापसी थी, लेकिन विधायकों की वापसी स्थगित हो गई है।
कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो विधायकों को अभी दिल्ली में ही
रुकने के लिए कहा गया है। शुक्रवार रात को नौ बजे की फ्लाइट से करीब 10 और
विधायक दिल्ली रवाना हुए। शनिवार सुबह भी विधायकों के दिल्ली पहुंचने का
अनुमान लगाया जा रहा है। 

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner