प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल जीवन मिशन पर ग्राम पंचायतों और पानी
समितियों/ग्राम जल और स्वच्छता समितियों (VWSC) के साथ वीडियो
कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ग्राम
पंचायतों और पानी समितियों से वर्चुअली संवाद कर उन्हें पानी के प्रति
जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने इस दौरान जल जीवन मिशन के फायदे
बताए और लोगों को ये जानने की कोशिश की, कि जल जीवन मिशन योजना से उन्हें
किस तरह से फायदा मिला.
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि चाहें पूर्वोत्तर हो या बुंदेलखंड देश का
कोई भी हिस्सा पीने की पानी की समस्या का सामना नहीं करेगा. पीएम मोदी ने
ये भी कहा कि वो हर रोज उस काम में लगे हैं, जिसके देश की माताओं और बहनों
को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़े.
मोबाइल ऐप भी पीएम मोदी ने किया लॉन्च
पीएम मोदी ने आज जल जीवन मिशन के मोबाइल ऐप और राष्ट्रीय जल जीवन कोष को
लॉन्च किया. राष्ट्रीय जल जीवन कोष के तहत ग्रामीण इलाकों में घरों,
स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर जल आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी और नल
लगवाए जाएंगे. इस कोष में कोई भी व्यक्ति, संस्थान, कंपनी व NGO दान कर
सकता है.
हर घर को स्वच्छ पानी पहुंचाने का लक्ष्य
15 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री ने जलजीवन मिशन की घोषणा की थी. इसके तहत
हर घर को नल का स्वच्छ पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया. इसकी शुरुआत के
समय, देश के केवल 17% (323.23 करोड़) ग्रामीण घरों में नल के पानी की
आपूर्ति थी. बीते दो सालों से कोरोना महामारी के प्रकोप के बावजूद 5 करोड़
से अधिक घरों तक नल का पानी की सुविधा पहुंचाई गई. जल जीवन मिशन को राज्यों
के साथ पार्टनरशिप में लागू किया गया है. इस मिशन पर लगभग 3.60 लाख करोड़
रुपये का खर्च आएगा. पीएमओ के बयान के मुताबिक, अब तक लगभग 8.26 करोड़
(43%) ग्रामीण परिवारों के घरों में नल के पानी की आपूर्ति है. 78 जिलों,
58 हजार ग्राम पंचायतों और 1.16 लाख गांवों के हर ग्रामीण परिवार को नल का
पानी मिल रहा है. अब तक 772,000 स्कूलों और 748,000 आंगनवाड़ी केंद्रों में
नल से पानी की आपूर्ति की गई है.

Journalist खबरीलाल