Breaking News

NEWS RAIPUR आजादी की कहानी और बापू का विजन बताकर वोटरों को साधेगी कांग्रेस:

post

रायपुर, कांग्रेस ने आजादी
की 75 वर्षगांठ पर 75 कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। गांधी जयंती
से शुरू अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। इसमें आजादी की कहानी से लेकर महात्मा
गांधी के योगदान और भाजपा की ओर से कथित तौर पर फैलाए जा रहे भ्रम को
वोटरों के बीच पहुंचकर दूर किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल
नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह के काम को वोटरों तक पहुंचाया जाएगा।

एक साल के अभियान को कांग्रेस वोट बैंक को मजबूत करने की दिशा में
महत्वपूर्ण मान रही है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर
शुक्ला ने कहा कि वह लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है, जो इतिहास के साथ खिलवाड़
कर रहे हैं। भाजपा राज में आजादी के आंदोलन के महापुरुषों के विचारों को
दरकिनार किया जा रहा है। महात्मा गांधी हो या फिर भगत सिंह या सुभाष चंद्र
बोस, भाजपा अपने राजनीतिक फायदे के लिए इनके योगदान को याद कर रही है।

कांग्रेस की कोशिश रहेगी कि आजादी की सच्चाई को युवा पीढ़ी तक पहुंचाया जाए।
इसके लिए चर्चा, वाद-विवाद, संगोष्ठी और वरिष्ठ इतिहासकार के सम्मेलन
आयोजित किए जाएंगे, जो बताएंगे कि आजादी में महानायकों ने क्या किया।
शुक्ला ने कहा कि भाजपा युवा पीढ़ी के मन में घृणा भर रही है। जो लगातार यह
प्रयास कर रही है कि किसी तरह इतिहास को छिन्न्-भिन्न् करके उन लोगों को
प्रतिष्ठित किया जाए, जिनका आजादी की लड़ाई में योगदान शून्य है।

कांग्रेस युवाओं को इंटरनेट मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू
से लेकर मनमोहन सिंह के खिलाफ भ्रामक जानकारी को भी एक-एक करके बताएगी।
आजादी की लड़ाई में गांधी-नेहरू मतभेद, सरदार बल्लभभाई पटेल के योगदान की
सभी को जानकारी दी जाएगी। राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें तो प्रदेश में 15
साल लगातार भाजपा की सरकार थी। एक पीढ़ी जो अगले चुनाव में वोट डालेगी, उसने
कांग्रेस राज को बहुत करीब से नहीं देखा है। इन युवाओं के मन में आजादी के
नायकों के प्रति द्वेष भरा गया है, जिसे दूर किया जाएगा। 

भाजपा नेता करेंगे खादी का उपयोग

भारतीय
जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मोर्चा-प्रकोष्ठों के
पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से दो अक्टूबर को महात्मा
गांधी जयंती पर आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने संकल्पित होने
का आह्वान किया है। साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गांधी जयंती पर खादी के इस्तेमाल की अपील
की है।

भाजपा-परिवार के सभी सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक प्रदेश
पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि गांधी जयंती के मौके पर खादी का
वस्त्र जरूर खरीदें, ताकि स्वदेशी की भावना के साथ स्वावलंबन की जिस
संकल्पित भावना के साथ केंद्र सरकार आत्मनिर्भर भारत का उद्घोष कर रही है,
वह साकार हो। 

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner