रायपुर। मालवीय रोड और सदर बाजार की दुकानों में चोरी को अंजाम देने वाली हाईप्रोफाईल महिला चोर को पुलिस ने उसके निवास से उसे गिरफ्तार कर चोरी का माल व नगदी रकम बरामद कर ली है।
गोलबाजार थाना पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महिला मध्यप्रदेश के रींवा की रहने वाली एकता शुक्ला है और वह राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर में रहती है। गिरफ्तार की गई महिला शहर के मुख्य बाजारों की दुकानों में ग्राहक बनकर जाती और वहां के कैश काउंटर को अपना निशाना बनाकर चंद मिनटों में वहां रखा कैश या कीमती सामान पलक झपकते ही अंदर कर चंपत हो जती।
स्थानीय गोलबाजार इलाके में लगातार अलग अलग दुकानों में चोरी होने की शिकायत सामने आई तो पुलिस ने दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो सभी दुकानों में अलग अलग दिन में ग्राहक बनकर पहुंची अज्ञात महिला चोरी करती दिखी जिसके आधार पर गोलबाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर पतासाजी की तो पता चला कि टिकरापारा इलाके के संतोषी नगर में उसके निवासरत होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने महिला को उसके घर से हिरासत में लाकर पुछताछ की तो उसने अपना नाम एकता शुक्ला निवासी रीवा मध्यप्रदेश में रहना बताया और हाल में संतोषी नगर इलाके में किराए का मकान लेकर शहर की दुकानों में चोरियों को अंजाम देती थी। पुलिस ने महिला के पास से 2 सोने की बालियांए 2 सोने के टॉप्सए 1 मोबाइल और 25 हजार नगदी समेत एक दुपहिया वाहन एक्टिवा जब्त की है। पुलिस ने गिरफ्तार महिला के बारे में रींवा पुलिस से भी संपर्क कर उसका पुराना रेकार्ड की जांच में लगी है।

Journalist खबरीलाल