Breaking News

News Raipur :: भूपेश ने यूपी के लिए दिया नया नारा - परिवर्तन का संकल्प,कांग्रेस ही विकल्प:

post

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक की अहम जिम्मेदारी दिए जाने के बाद काफी खुश हैं सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,इसके लिए उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के साथ राहुल व प्रियंका गांधी के प्रति आभार जताया है। उन्होने यह भी स्वीकारा है कि जिम्मेदारी बड़ी है पूरा प्रयास रहेगा शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने का। अपने ट्वीटर पर उन्होने नया नारा दिया है-परिवर्तन का संकल्प,कांग्रेस ही विकल्प..।

गौरतलब है कि इससे पहले असम चुनाव के लिए भी उन्हे आब्जर्वर नियुक्त किया गया था,माहौल भी कांगे्रस के पक्ष में काफी अच्छा बना था लेकिन गठबंधन की राजनीति में वोटों का समीकरण गड़बड़ा गया। वहीं याद होगा छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 साल से काबिज सत्ता को हटाने भूपेश बघेल ने चुनावी नारा दिया था-वक्त है बदलाव का -जो मतदाताओं के बीच काफी असरकारक रहा। भाजपा पिट गई और कांगे्रस सुपर हिट हो गई। अब उसी तर्ज पर उन्होने यूपी के लिए चुनावी नारा दे दिया है -परिवर्तन का संकल्प,कांग्रेस ही विकल्प..। देखें कहां तक यूपी के मतदाताओं पर इसका असर होता है। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान छग कांग्रेस के नेता यूपी में मोर्चा संभाल चुके हैं इसलिए क्षेत्र के लिहाज से उनके लिए तर्जुबा काम आयेगा। वहीं मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी पहले ही यूपी चुनाव के संग्राम में सक्रिय हो चुके हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner