Breaking News

NEWS RAIPUR रायपुर में दो विभागों के बीच फंसी बापू की कुटिया, एक-दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा:

post

रायपुर  : समाज
कल्याण विभाग और नगर निगम रायपुर के अफसरों की लापरवाही के बीच बुजुर्गों
के लिए बनाई गई बापू की कुटिया फंस गई है। स्मार्ट सिटी के तहत राजधानी के
विभिन्न गार्डनों में बापू की कुटिया का निर्माण कराया गया है और अभी तक
बापू की कुटिया का संचालन भी नहीं शुरू हो पाया है। जिस समाज कल्याण विभाग
ने इस योजना की शुरुआत की थी उसने ही इस योजना को उपेक्षित कर दिया।

समाज
कल्याण विभाग ने बापू की कुटिया नगर निगम प्रशासन के हवाले कर दिया और अब
बापू की कुटिया का रखरखाव नहीं होने से यहां बुजुर्गों को सुविधा मिलने की
बजाय धूल और गंदगी ने जगह ले ली है। दूसरी ओर नगर निगम प्रशासन के पास
जानकारी ही नहीं है कि राजधानी में संचालित करने के लिए कितनी समिति गठित
की है।

समाज कल्याण विभाग ने की खानापूर्ति

जबकि समाज
कल्याण विभाग का कहना है कि बापू की कुटिया का निर्माण का फंड विभाग ने
जारी किया है। इसके निर्माण एजेंसी के रूप में रायपुर स्मार्ट सिटी ने
किया। वहीं जब संचालन की बात आई तो नगर निगम के हवाले कर दिया। उल्लेखनीय
है कि राजधानी के विभिन्न गार्डनों में 22 जगह पर बापू की कुटिया का
निर्माण किया गया है। बता दें कि यह योजना तत्कालीन भाजपा सरकार ने 2018
में शुरू की थी। योजना के अंतर्गत राजधानी में 50 बापू की कुटिया का
निर्माण करवाया था, लेकिन समाज विभाग ने केवल 22 जगह पर बनवाकर सिर्फ
खानापूर्ति कर ली।

सियान सदन को अधिक खर्च होने की बात पर की बंद

बुजुर्गों
को तमाम तरह की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में
सियान सदन (बहु सेवा केंद्र) बनाई गई है। राज्य सरकार ने प्रत्येक बहु सेवा
केंद्र में हर साल दो लाख रुपये से अधिक खर्च होने की बात पर पिछले साल
इसको बंद कर दी। जानकारी के अनुसार राज्यभर में 97 बहु सेवा केंद्र बनाई
है। वहीं इसके सियान सदन बंद होने के बाद बुजुर्गों को उम्मीद थी कि बापू
की कुटिया का द्वार खुल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner