रायपुर : जंगल सफारी
की आबोहवा वन्यजीवों को खूब रास आ रही है। इस कारण यहां पर वन्यजीवों का
कुनबा बढ़ने लगा है। यहां पर अब नन्हे शावक भी पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित
करते नजर आएंगे। क्योंकि कृति नामक शेरनी ने तीन मादा शावकों को जन्म दिया
है। मादा शावक के आने से जंगल सफारी खुशी का माहौल है। अब इनका नामकरण
करने की तैयारी सफारी प्रबंधन द्वारा शुरू कर दिया गया है। वन विभाग द्वारा
वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। आठ अक्टूबर को समापन के दौरान वन मंत्री मो. अकबर तीनों का नामकरण करेंगे।
वहीं, दूसरी तरफ जंगल सफारी में पिछले पांच साल में वन्यजीवों की संख्या
दोगुने से भी अधिक हो गई है। सफारी शुरू होने पर चार शेर लाए गए थे।
वर्तमान में इनकी संख्या बढ़कर 11 हो गई है। वहीं दूसरी तरफ 22 काले हिरण
थे, जिनकी संख्या 46 पहुंच गई है।
ज्ञात हो कि एशिया के सबसे बड़े जंगल सफारी का छह नवंबर 2016 को
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन किया गया था। इसके बाद
प्राकृतिक सौंदर्य के साथ खुले में बाघ, शेर को देखने के लिए भारी संख्या
में पर्यटक पहुंचते हैं। वर्तमान में जंगल सफारी में छुट्टी के दिन 1600
तथा अन्य दिनों में 300 पर्यटक पहुंच रहे हैं।
सफारी
के अधिकारी ने बताया कि छुट्टी के दिन पर्यटकों की संख्या अधिक रहती है।
जंगल सफारी में नन्हे शावकों के नामकरण के बाद उनको भी बाहर निकाला जाएगा।
जिससे पर्यटक उनको खेलते आसानी से देख सकेंगे।

Journalist खबरीलाल