जम्मू-कश्मीर. नेशनल कांफ्रेंस (National conference)
के नेता और जम्मू-कश्मीर (Jammu kashmir) के पूर्व मुख्यमंत्री उमर
अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में सोमवार
को हुए विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. दरअसल उन्होंने अपने एक ट्वीट में
उत्तर प्रदेश को ‘नया जम्मू-कश्मीर’ कहा है. यूपी के लखीमपुर (UP
Lakhimpur Violence) में किसानों और केंद्रीय मंत्री के बेटे के बीच टकराव
के बाद हुई हिंसक घटना में आठ लोगों की मौत से प्रदेशभर में बवाल जारी है.
कृषि कानूनों और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बयान का
विरोध कर रहे किसानों और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा
के बीच रविवार को हिंसक टकराव पैदा हुआ. घटना में आठ लोगों की मौत हो गई.
इस पूरे मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के
बेटे आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश और बलवा
सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
पुलिस ने प्रियंका गांधी को लिया हिरासत में
इस पूरे विवाद के बाद कई नेताओं ने बीजेपी पर निशाना साधा है. वहीं
दूसरी तरफ प्रियंका गांधी को सोमवार सुबह लगभग 5.30 बजे पुलिस ने सीतापुर
में हिरासत में ले लिया. प्रियंका ने कहा कि वो पीड़ितों के परिजनों से
मिलने उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी जिले की ओर जा रही थीं इसी बीच उन्हें
रोका गया और हिरासत में ले लिया गया.
राहुल गांधी ने यूपी सरकार पर साधा निशाना
प्रियंका को हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी
(Rahul Gandhi) ने उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) पर निशाना साधते हुए
कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra),
जिन्हें कथित तौर पर लखीमपुर खीरी जाते समय गिरफ्तार किया गया था, पीछे
नहीं हटेंगी और न्याय के लिए संघर्ष करती रहेंगी. वहीं ग्रेस महासचिव
प्रियंका गांधी वाड्रा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और समाजवादी
पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सहित विभिन्न दलों के कई विपक्षी नेताओं का भी
आज लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) का दौरा करने का कार्यक्रम है.

Journalist खबरीलाल