Breaking News

लखीमपुर घटना पर प्रियंका गांधी ने हिरासत से जारी किया वीडियो संदेश:

post

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में ले रखा है। हिरासत को 28 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। इस बीच प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है। वीडियो संदेश में प्रियंका गांधी ने कहा, “मोदी जी नमस्कार, मैंने सुना कि आज आजादी का अमृत उत्सव मनाने के लिए आप लखनऊ आ रहे हैं। मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि आपने यह वीडियो देखा है?”

प्रियंका गांधी वa वीडियो दिखा रही हैं, जिसमें किसानों को कुचलते हुए कार आगे बढ़ रही है। वीडियो दिखाने के बाद प्रियंका गांधी ने आगे कहा, “यह वीडियो आपकी सरकार के एक मंत्री के बेटे को किसानों को अपनी गाड़ी के नीचे कुचलते हुए दिखाता है। इस वीडियो को देखिए। इस देश को बताइए कि इस मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया गया। और इस लड़के को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है।

मेरे जैसे विपक्ष के नेताओं को अपने हिरासत में बगैर किसी आदेश और एफआईआर के रखा है। मैं जानना चाहती हूं कि यह आदमी आजाद क्यों है? आज जब आप आजादी के अमृत उत्सव की महफिल में, मंच पर बैठे रहेंगे मोदी जी तो आप याद करिए कि आजादी हमें किसानों ने दिलवाई। आज भी इस देश की सुरक्षा सीमाओं पर किसानों के बेटे करते हैं। किसान महीनों से त्रस्त हैं। अपनी आवाज उठा रहा है और आप उसको नकार रहे हैं। मैं आपसे आग्रह करती हूं कि लखीमपुर आइए। जिन्होंने आजादी दिलवाई, जो अन्नदाता हैं इस देश के, जो आत्मा है इस देश के उनकी पीड़ा समझिए। सनिए, इनकी सुरक्षा करना आपका धर्म है। जिस संविधान पर आपने शपथ लिया उसका धर्म है। उसके प्रति आपका कर्तव्य है। जय हिंद, जय किसान।”

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner