Breaking News

NEWS BILASPUR बीएड-डीएलएड प्रवेश, आठ व 12 अक्टूबर से कालेजों में सीट आवंटन की प्रक्रिया:

post

बिलासपुर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं
प्रशिक्षण परिषद ने बीएड व डीएलएड में प्रवेश को लेकर दिशा निर्देश जारी कर
दिया है। आवेदन, काउंसिलिंग व सीट आवंटन को लेकर चरणबदध प्रक्रिया पूरी की
जाएगी। छत्तीसगढ के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी शिक्षा
महाविदयालयों को नियमानुसार इसका पालन करना होगा।

अटल बिहारी वाजपेयी विवि से संबदध बिलासपुर,मुंगेली, पेंड्रारोड व
कोरबा में लगभग बीएड के 2200 से अधिक सीटें है। जबकि इसी के बराबर डीएलएड
की सीटें हैं। परिषद ने अपने दिशा निर्देश में कहा है कि पूरी प्रक्रिया
आनलाइन होगी। छग बीएड प्रवेश नियम 2006 के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा।
राज्य के शासकीय डाइट/बीटीआई व निजी शिक्षा महाविद्यालयों में संचालित
डीएलएड पाठ्यक्रम 2021-22 में प्रवेश होगा।

प्री
डीएलएड परीक्षा 2021 में शामिल छग डीएड प्रवेश नियम 2007 अनुसार पात्र
अभ्यर्थी चिप्स के वेबसाइट में जाकर निर्धारित प्रक्रिया शुल्क का भुगतान
कर आनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। विस्तृत सीट आबंटन कार्यक्रम, आवश्यक दिशा
निर्देश प्रवेश नियम व प्रक्रिया महाविद्यालयों व संस्थानों की सूची व
शुल्क की जानकारी एसइआरटी रायपुर के वेबसाइट एवं चिप्स के वेबसाइट में
उपलब्ध है। आवंटन प्रक्रिया व्यापम द्वारा जारी प्रीबीएड/ प्री डीएलएड
परीक्षा 2021 के प्राप्तांक के आधार पर संयुक्त ओवर आल मेरिट क्रम के
अनुसार किया जाएगा।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner