रायपुर । केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला
सीतारमण ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा
प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बघेल भगवान से प्रार्थना
कर रहे हैं कि मेरा पोजीशन सही है या नहीं। सरकार गई तो क्या होगा? उनको
जनता की सेवा करने के लिए पद मिला है, लेकिन वह अपनी पोजीशन की चिंता कर
रहे हैं।
विधायकों के दिल्ली दौरे पर सीतारमण ने कहा कि विधायक
दिल्ली चले जाते हैं, फिर कुछ दिन वहां रुककर वापस लौट आते हैं।
मुख्यमंत्री बयान दे रहे हैं कि कोई बदलाव नहीं है। इनका अस्तित्व डाउटफुल
हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर निशाना साधते हुए सीतारमण ने
कहा कि जब भी कांग्रेस को बहुमत के साथ जनता आशीर्वाद देती है, तब सत्ता
इनके सिर पर बैठ जाती है। राजीव गांधी को पूर्ण बहुमत मिला था। इसके बाद भी
वे पांच साल तक सरकार नहीं चला पाए। जनता की सेवा करने में कांग्रेस की
पकड़ नहीं है।
मदद के मामले में छत्तीसगढ़ से भेदभाव नहीं
केंद्र
सरकार पर फंड नहीं देने के आरोप पर केंद्रीय वित्तमंत्री ने कहा कि
कोरोनाकाल में भी प्रदेश को 2,086 करोड़ रुपये दिए गए हैं। ये बिना ब्याज के
50 साल के लिए दिया गया है। इसे राज्य सरकार प्रदेश के विकास कार्यों और
रोजगार के अवसरों में लगा सकती है। 50 साल बाद केंद्र सरकार को बिना किसी
ब्याज के लौटा सकती है। छत्तीसगढ़ को अलग रखकर किसी तरह का भेदभाव करने की
बात सही नहीं है।

Journalist खबरीलाल