Breaking News

News UP :: सीएम भूपेश लखीमपुर में मृत किसान परिवार और एक पत्रकार को 50-50 लाख रुपये देने का किया ऐलान :

post

लखीमपुर खीरी में मारे गए किसान के परिजनों को छत्तीसगढ़ और पंजाब सरकार ने 50-50 लाख रुपए मुआवजा देने का एलान किया है। छत्तीसगढ़ और पंजाब की कांग्रेस सरकार ने यह कदम मुख्यमंत्रियों के लखीमपुर पहुंचने से पहले किया है। बता दें कि राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी विमान से लखनऊ पहुंच चुके हैं। कांग्रेस नेता लखनऊ से लखीमपुर जाएंगे।

दोनों राज्य मारे गए किसानों और पत्रकार के परिवार को कुल 1 करोड़ रुपए की सहायता देंगे। योगी सरकार पहले ही 47-47 लाख रुपए और सरकारी नौकरी देने का ऐलान कर चुकी है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए लखनऊ में लैंड करने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ”हम मारे गए किसानों के परिवारों के साथ हैं। पंजाब सरकार की ओर से मैं पत्रकार सहित मारे गए लोगों के परिवारों को 50-50 लाख रुपए देने का ऐलान करता हूं।”

चन्नी के साथ खड़े छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी किसानों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया। उन्होंने कहा, ”छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से मैं हिंसा में मारे गए किसानों और पत्रकार के परिवारों को 50-50 लाख रुपए देने का ऐलान करता हूं।”

बता दें कि यूपी सरकार ने विपक्ष के नेताओं को लखीमपुर जाने की इजाजत दे दी है. प्रियंका गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस पांच नेताओं को लखीमपुर जाने की इजाजत मिली है. इसमें छ्त्तीसगढ के सीएम भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सचिन पायलट शामिल हैं. राहुल लखनऊ पहुंच चुके हैं, यहां से राहुल पहले सीतापुर जाएंगे, फिर वहां से प्रियंका के साथ पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए लखीमपुर खीरी निकलेंगे. सीतापुर से राहुल-प्रियंका को लखीमपुर ले जाने के लिए भारी सुरक्षा बंदोबस्त किया गया है.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner