छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रामा मैग्नेटो मॉल स्थित भूगोल बार में 3 दिन पहले हुए हंगामे और हाथापाई की आंच अफसरों तक पहुंच सकती है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा (CPS) में कार्यरत दंपती सहित 3 अफसरों के बयान मंगलवार को दर्ज किए गए हैं। वहीं बार संचालक और मैनेजर के बयान लेने के साथ ही वहां लगे CCTV फुटेज को भी जब्त किया गया है। इसकी रिपोर्ट देर रात ही बिलासपुर SP ने DGP को भेज दी है।
दरअसल, भूगोल बार में हुए हंगामे के बाद DGP के आदेश पर मामले की जांच एडिशनल SP उमेश कश्यप को सौंपी गई है। उन्होंने मंगलवार को उप जेल अधीक्षक सोनाल डेविड, उनकी पत्नी DSP सृष्टि चंद्राकर के साथ ही DSP स्नेहिल साहू का बयान दर्ज किया है। मामले में गौरेला SDOP रश्मित कौर चावला का बयान नहीं हो सका है। इससे पहले ही उन्हें रिलीव कर दिया गया। इनके अलावा बार मालिक आशीष जायसवाल, मैनेजर अंकित दुबे और बाउंसर राहुल अग्रहरि का भी बयान दर्ज लिया गया है।

Journalist खबरीलाल