उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गुरुवार को एक विरोध मार्च के तहत लखीमपुर खीरी पहुंचेंगे. किसानों की कुचलकर जघन्य हत्या कर दिए जाने की घटना के मद्देनजर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त किए जाने और उनके बेटे आशीष मिश्रा को गिरफ्तार किए जाने की मांग उत्तराखंड कांग्रेस ने उठाई है. इसी मांग को लेकर राज्य कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को बाजपुर से लखीमपुर खीरी तक विरोध मार्च का आयोजन कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस मार्च के तहत हरीश रावत और कांग्रेसी सीतापुर भी जाएंगे.
उत्तराखंड के रामनगर से लखीमपुर खीरी के लिए हरीश रावत के साथ भारी संख्या में कांग्रेसी लखीमपुर खीरी के लिए निकल रहे हैं. समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से खबरों में कहा गया कि 1000 से ज्यादा वाहनों में भरकर कांग्रेसी विरोध मार्च निकालने के लिए कालाडूंगी, बाजपुर और किच्छा होते हुए लखीमपुर पहुंचेंगे. रविवार को यूपी के लखीमपुर में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बुधवार को लखीमपुर पहुंचे थे.

Journalist खबरीलाल.jpg)