जम्मू-कश्मीर श्रीनगर के सफाकदल इलाके में गवर्नमेंट ब्यॉज हायर
सेकेंडरी स्कूल के अंदर घुसकर आतंकियों ने दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या
कर दी। इनकी पहचान स्कूल की प्रिंसिपल सुखविंदर कौर और शिक्षक दीपक चंद के
रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ईदगाह इलाके में स्कूल के अंदर घुसकर आतंकियों ने शिक्षकों पर लगातार फायरिंग कर दी।
डीजीपी दिलबाग सिंह का कहना है कि घाटी में जो आम नागरिकों पर हमले हो
रहे हैं वो पूरी तरह से जम्मू-कश्मीर में दहशत फैलाने के लिए किए जा रहे
हैं। बेगुनाह लोगों को निशाना बनाया जा रहा है ताकि लोगों का आपस में
भाईचारा खत्म हो सके।
उन्होंने कहा कि हमें इस बात का दुख है कि लगातार इस तरह के हमले हो रहे
हैं। डीजीपी का कहना है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस इन हमलों को अंजाम देने
वालों की तलाश में जुटी है।

Journalist खबरीलाल