रायपुर, नेता
प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि साल 1526 में बाबर का हिंदुस्तान आगमन
हुआ। उन्होंने उसकी पूरी वंशावली का जिक्र किया। अकबर सभी धर्मों का सम्मान
करने वाला बन गया। इसके साथ ही वह प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आक्रामक हो
गए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से
हिंदुत्व खतरे में आ गया है। छत्तीसगढ़ में राजा अकबर और उनके राज में पहली
बार भगवा ध्वज कवर्धा में उतारने का काम हुआ।
अकबर के निर्देश पर
झंडा फिर लगाया गया। मंत्री के निर्देश पर लगाने और हटाने का काम किया गया।
नवरात्र से पहले ध्वज लगाए गए। अधिकारियों ने ध्वज निकलवाया। उसके बाद भीड़
ने मारपीट की। अधिकारियों के समाने मारपीट हुई, लेकिन कोई बीच-बचाव नहीं
किया गया और न ही अशांति को रोकने की कोशिश की गई।
कौशिक ने कहा कि चाकू से मारा गया, लेकिन शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है और अभी तक 76 हिंदुओं को
गिरफ्तार कर लिया गया है। तलवार लहराने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई। एक
समुदाय को संरक्षण देकर सरकार बाकी लोगों को प्रताड़ित कर रही है। कवर्धा जल
रहा, लोग दहशत में है। अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। विधायक अकबर
अभी तक नहीं गए। मन साफ है, तो फिर क्यों नहीं गए। कांग्रेस सरकार आने के
बाद हिंदुत्व खतरे में है।
भाजपा ने की तीन मांग
कवर्धा
हिंसा के मामले में भाजपा ने तीन मांगें की हैं। न्यायिक जांच होनी चाहिए,
दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। दबाव में गिरफ्तार लोगों की बिना शर्त
रिहाई होनी चाहिए।

Journalist खबरीलाल