रायपुर : रायपुर
शहर के समीप पावनधाम चंदखुरी में आज से शुरू हो रहे माता कौशल्या मंदिर
परिसर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लोकार्पण एवं तीन दिवसीय
सांस्कृतिक कार्यक्रम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ कोरोना
वैक्सीनेशन का कार्य भी किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
रायपुर डॉ मीरा बघेल ने बताया कि इसके तहत माता कौशल्या मंदिर चंदखुरी तथा
पुलिस अकादमी ग्राउंड चंदखुरी में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए आठ टीम बनाई गई
हैं।
इसमें से छह टीम रायपुर से तथा दो टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग से
भेजी गई हैं। उन्होंने बताया कि नागरिकों के लिए कार्यक्रम स्थल के समीप
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राम वन
गमन परिपथ के अंतर्गत चंदखुरी में सात से नौ अक्टूबर तक सांस्कृतिक
कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार सात अक्टूबर दोपहर तीन बजे
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य का उदघाटन
करेंगे।

Journalist खबरीलाल