Breaking News

NEWS RAIPUR छत्‍तीसगढ़ के सीएम बघेल बोले- कुछ लोगों के लिए राम केवल वोट दिलाने वाले:

post

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेश के
मुखिया यानि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भगवान राम सर्वव्यापी और
सर्वकालिक हैं, उनके कई रूप हैं। यही वजह है कि राम को जो जिस रूप में
देखना चाहता है, वे उसी रूप में दिखते हैं। हमारे लिए राम गांधी के रघुपति
राघव राम वाले हैं। हमारे लिए सबरी के राम हैं। हमारे लिए माता कौशल्या के
राम हैं। हमारे लिए भांचा (भतीजा) राम हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए राम को
केवल वोट दिलाने वाले के रूप में देखते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा
कि राम के नाम पर राजनीति करने वालों को कलई भी खुल जाती है।

मुख्यमंत्री निवास पर गुरुवार को आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए
बघेल ने कहा कि राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा 15 साल तक प्रदेश
की सत्ता में रही, लेकिन माता कौशल्या के मंदिर या राम वनगमन पथ के लिए कुछ
नहीं किया। चनखुरी स्थित् माता कौशल्या के मंदिर में हुए पुनरूर्द्धार
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वहां जाने से पहले मीडिया से मुख्‍यमंत्री
ने चर्चा की और इस चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे उत्तर प्रदेश
चुनाव से जोड़े जाने पर आपत्ति करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि भगवान राम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। माता कौशल्या छत्तीसगढ़
की बेटी है ऐसे में स्वभाविक है कि भगवान राम के व्यक्तित्व पर छत्तीसगढ़ का
भी असर होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि चनखुरी में तीन दिन तक कार्यक्रम
चलेगा। इसमें प्रदेश और देश के कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner