Breaking News

घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगाने वाला गिरोह फिर हुआ सक्रिय:

post

भिलाई।  घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग
लगाने वाला गिरोह एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। मंगलवार-बुधवार की
दरम्यानी रात खुर्सीपार में सात बाइक को आग लगाने के बाद बदमाशों ने
बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात सुपेला के कांट्रेक्टर कालोनी में खड़ी एक
कार को आग लगा दी। आधी रात बाद जब कार के चक्के ब्लास्ट हुए, तो आवाज सुनकर
कार मालिक और आस-पास के लोग बाहर निकले।

उस वक्त वहां कोई नहीं दिख
रहा था और उनकी कार धू-धू कर जल रही थी। कार में आग लगाने वालों के बारे
में अभी तक पता नहीं चल सका है। पड़ोसियों ने कार में लगी आग बुझाने की
कोशिश की, लेकिन जब तक वे अपने प्रयास में सफल होते, कार पूरी तरह जल कर
खाक हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने जिस कार में आग लगाई थी, वह
कांट्रेक्टर कालोनी सुपेला निवासी अरुण नागरकर की है।

घटना की
जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की
मदद से शरारती तत्वों के बारे में जानकारी जुटाने का पुलिस प्रयास कर रही
है। हालांकि, अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner