भाजपा से राज्यसभा सांसद और
भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य सरोज पांडेय का रायपुर AIIMS में
ऑपरेशन शुरू हो गया है। AIIMS के डॉक्टरों का कहना है कि वह अब खतरे से
बाहर हैं। उन्हें कूल्हे के ऊपर एक फैक्चर बताया जा रहा है। ऑपरेशन के कुछ
दिन उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज भी किया जा सकता है।
गुरुवार
सुबह सरोज पाण्डेय दुर्ग के मैत्रीनगर स्थित अपने बंगले में पूजा के लिए
फूल तोड़ने निकली थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और गंभीर चोट आई
थी। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया
गया। वहां उनकी स्थिति को गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ICU में
शिफ्ट किया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर ले जाने की सलाह दी थी।
सांसद
के भाई राकेश पाण्डेय ने जिला प्रशासन से ग्रीन कॉरीडोर की मांग की थी।
जैसी ही इसकी जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हुई तो उन्होंने ग्रीन
कॉरिडोर बनाकर उन्हें ले जाने के निर्देश दिए। इसके बाद गुरुवार शाम को
उन्हें रायपुर एम्स में दाखिल कराया गया है। यहां हड्डी रोग विभाग के
प्रमुख डॉ. आलोक अग्रवाल की देखरेख में उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।
एम्स पीआरओ शिव शर्मा के मुताबिक उनकी हालत सामान्य है।
राज्यसभा चुनाव के समय भी लगी थी चोट
12
मार्च 2018 को भी सरोज पाण्डेय सीढ़ियों से फिसलकर गिर पड़ी थीं। उनके पैर
और हाथ में गंभीर चोट आई थी। उस समय वे भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार थीं।
उस दिन सरोज अपनी मां को देखने सेक्टर-9 अस्पताल पहुंची थीं। वहां से लौटते
समय वे सीढ़ियों से फिसलकर गिर पड़ी थीं। वे राज्यसभा के लिए अपना नामांकन
करने भी व्हील चेयर पर पहुंची थीं।

Journalist खबरीलाल