Breaking News

कांटों के झूले में बैठकर काछनदेवी देती हैं राजा को पर्व मनाने की अनुमति:

post

75 दिनों तक चलने वाले विश्व
प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के वैसे तो सारे विधान अपने आप में अनूठे हैं, लेकिन 2
को महत्वपूर्ण माना जाता है। एक काछनगादी, तो दूसरा जोगी बिठाई की रस्म
है। इन दोनों रस्मों के बिना बस्तर दशहरा मनाने की अनुमति नहीं मिलती है।
सालों पुरानी इन परम्पराओं को पूरे विधि विधान के साथ पूरा किया जाता है। 6
अक्टूबर को काछनदेवी ने बस्तर के राजा कमलचंद भंजदेव को दशहरा मनाने की
अनुमति दे दी है। इधर गुरुवार को जोगी बिठाई की रस्म भी पूरी की गई है।
परंपरा के अनुसार नवरात्र के पहले दिन जोगी उपवास रख कुंड में तप करने के
लिए बैठ गए हैं। जो अब सीधे विजयादशमी के दिन ही उठेंगे।

बस्तर
दशहरा का सबसे प्रमुख विधान काछनगादी है। मान्यता अनुसार पनका जाति की एक
बालिका पर काछन देवी आती हैं, जिन्हें बेल के कांटों के झूले में झुलाया
जाता है। इसके बाद बस्तर के राजा सहित राज परिवार के द्वारा देवी से बस्तर
दशहरा मनाने की अनुमति ली जाती है। कांटों पर झूलते हुए काछन देवी बस्तर के
राजा को दशहरा मनाने की अनुमति देती हैं। पिछले 6 सालों से एक बालिका
अनुराधा इस विधान को पूरा करते आ रही हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner