Breaking News

News Raipur :: कवर्धा दंगा के दोषियों पर कठोई कारवाई करने सर्व हिंदू समाज ने सौंपा राज्यपाल को ज्ञापन:

post

रायपुर। कवर्धा जिले में असामाजिक तत्वों के द्वारा सामाजिक समरसता को बिगाडऩे के नियत से हुए दंगे के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने राज्यपाल अनुसुईया उइके से मुलाकात कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि सर्व हिंदू समाज के प्रतीक भगवा ध्वज को पैरों तले कुचला गया। हिंदू समाज के द्वारा विरोध करने पर हमला किया। दुकानों और प्रतिष्ठानों को बंद करवाने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। यह कृत्य भारतीय संविधान एवं न्यायपालिका की खुली अवहेलना है, जो अति निंदनीय है। जिस प्रकार की घटना रविवार को कवर्धा में घटित हुई है, उससे पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के आपसी सौहार्द व सामाजिक समरसता धूमिल हुई है। प्रदेश के लिए चिंता का विषय है। उससे सर्व हिंदू समाज सहित नगर वासी बहुत आक्रोशित हैं। सनातन परंपरा के अनुसार हिंदू समाज अपनी धार्मिक भावनाओं को संरक्षित करने के लिए सदैव तत्पर है तथा हिंदू समाज के विरोध में हुए इस घटना को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन करने को तैयार है।

ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल को अवगत कराया गया कि पांच अक्टूबर को छत्तीसगढ़ विश्व हिंदू परिषद द्वारा घटना को लेकर कवर्धा बंद का आह्वान किया गया था। इसमें सर्व हिंदू समाज द्वारा शांतिपूर्ण रूप से पैदल मार्च किया था। पुलिस ने हिंदू समाज के आम जन को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी चार्ज किया गया, जिसमें कई व्यक्ति गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। जिस समाज विशेष द्वारा कवर्धा में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ा गया है, उस समाज विशेष के केवल तीन व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है। जबकि हिंदू समाज के लगभग 70 व्यक्तियों को निशाना बनाकर अपराध दर्ज किया गया है।

राज्यपाल ने इस दौरान सर्व हिंदू समाज को आश्वासन दिया कि घटना में शामिल लोगों व शासन प्रशासन के द्वारा पक्षपात करवाई करके कवर्धा सहित प्रदेश में माहौल खराब करने वाले लोगों को सजा जरुर दी जाएगी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner