छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ बीजेपी प्रतिनिधि मंडल ने कवर्धा विवाद मामले को लेकर राज्यपाल अनुसुईया उइके से मुलाकात की. इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने कवर्धा विवाद मामले में न्यायिक जांच की मांग की है।
भाजपा नेता विजय शर्मा ने कहा कि कवर्धा में जो कुछ भी हुआ उसके लिए स्थानीय विधायक और मंत्री जिम्मेदार हैं. बीजेपी नेताओं ने झूठे अपराध दर्ज कराने को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि कलेक्टर और एसपी ने स्थिति को संभालने के लिए कुछ नहीं किया. पुलिस एक समुदाय विशेष का साथ दे रही थी, जिन्होंने मारपीट की, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई. पुलिस की मौजूदगी में मारपीट की घटना हुई है.
बीजेपी सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि समुदाय के विशेष के लोग मारपीट कर रहे हैं. अपमान किया जा रहा. पुलिस भाजपा के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर रही. ये आज की घटना नहीं है, ये काफी दिनों से वहां पर हो रहा था.

Journalist खबरीलाल